फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपी प्रधानाचार्य परिषद के सुदेश जिलाध्यक्ष, डॉ. अंजना बनीं जिला सचिव

Sat, 01 Aug 2026 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में मौजूद कॉलेजों के प्रधानाचार्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक प्रधानाचार्यों की मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के साथ प्रधानाचार्य परिषद की नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें कांठ के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को परिषद का जिला सचिव बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रधानाचार्यों ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त प्रधानाचार्यों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने, कक्षा एक से आठवीं तक निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, कक्षा नौ से 11वीं तक के विद्यार्थियों के पंजीकरण शिक्षक, विद्यालयों में शुल्क वृद्धि, छात्रवृत्ति आवेदन समयबद्ध तरीके से कराने, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति आदि पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी सभी कार्यों को निर्धारित समय अनुसार पूरा कराने का प्रयास रहेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. मधुबाला त्यागी ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं को उच्च स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया। इस इसी के साथ उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई जिला कार्यकारिणी किया गया। जिसमें चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर को अध्यक्ष, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को जिला सचिव, डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी सहित राजीव कुमार शर्मा, डॉ. अनुज कुमार गुप्ता व अजय प्रकाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार बरनवाल को महामंत्री, गजेंद्र सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा, डॉ. वंदना सक्सेना व मोनिका रस्तौगी को मीडिया प्रभारी, डॉ. नीति भारद्वाज को संगठन मंत्री, छोटेलाल और रेणुका जोयल को संयुक्त मंत्री चुना गया। सभी को फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्षता परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्ष/मंडलीय मंत्री कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मधुबाला त्यागी और संचालन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर ने किया। बैठक में विमलेश कुमारी, सायमा बेगम, छोटेलाल, विजय कुमार, शशि आर्या, नरेश कुमार, एसके नेथन, शिव कुमार शर्मा, कुलदीप बरनवाल, गजेंद्र यादव, आरती गोयल आदि प्रधानाचार्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें