कुंदरकी। शुक्रवार को 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ) अभय सिंह ने कुंदरकी में विकास खंड कार्यालय और ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चल रही विशेष गहन पुनीरक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नोटिस सुनवाई का जायजा लिया।
ईआरओ ने नोटिस का जवाब देने कतारों में लगे वोटरों से उनकी समस्याएं भी जानी और उनकी समस्याओ के निदान के लिए एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देशित किया। सभी बीएलओ को नोटिस से संबंधित दस्तावेज उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने को कहा जिन वोटरों की नोटिस सुनवाई की निर्धारित तारीख किहीं वजह से छूट गईं है तो ऐसे वोटरों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दोबारा नोटिस जारी किए जाए। ईआरओ ने कहा कि विदेश में रोजगार, शिक्षा और अन्य किसी कार्य से निवास कर रहे भारतीयों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म छह क ऑनलाइन भरकर सबमिट करना होगा। इस अवसर पर एईआरओ राजेंद्र सिंह, विनीत कुमार, कुंवर पाल सिंह, त्रिलोकी नाथ, प्रजन सिंह और कमलेश कुमार, सुपरवाइजर फराज खान, नीरज दिवाकर, अनिल कुमार, ऋषि राम सिंह, रामवीर सिंह, शिरिल कुमार, पवन कुमार और ब्रजकिशोर, बीएलओ आकांशा, प्रज्ञा शर्मा, संतलाल, अलका आदि रहे।
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।