फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रवेश पत्र के लिए विद्यार्थियों को अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। क्योंकि विवि अधिकारी अभी परीक्षा के समय में बदलाव की प्रक्रिया व केंद्रों की आपत्तियों के निस्तारण में जुटे हैं। विवि अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में समर्थ टीम दिल्ली के साथ बैठक होने के बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्नातक की परीक्षाएं 12 जनवरी और परास्नातक की परीक्षाएं 15 जनवरी से प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं के लिए विवि ने 115 केंद्र निर्धारित किए हैं। परीक्षा केंद्रों को नोडल व संकलन केंद्रों से परीक्षा शुरु होने से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद एक घंटे में उत्तर पुस्तिकाओं को जमा भी करना है। बताया जाता है कि बुधवार को कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने की आपत्ति की है। इसके अलावा परीक्षा प्रभारियों का कहना है कि स्नातक की परीक्षा के समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक के समय में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की लॉ की परीक्षाएं हैं और परास्नातक की परीक्षा के समय दोपहर दो बजे से चार बजे तक में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। एक ही समय पर दो विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को करवाना चुनौतीपूर्ण बताते हुए समय परिवर्तन की मांग की है। चेयरपर्सन समर्थ टीम विश्वविद्यालय प्रो. सुनील जोशी का कहना है कि सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद एक-दो दिन में समर्थ टीम दिल्ली से बैठक हो जाएगी। इसके बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।


पांचों जनपदों केपपुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी तथा परीक्षा के सुचारू और शुचिता पूर्ण संचालन के लिए कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने मंडल के पांचों जनपदों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में जिला प्रशासन और पुलिस के नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बुधवार को जनपद बिजनौर के राजकीय, अनुदानित एवं संघटक कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित मानकों, सुविधाओं, कट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुविधाओं के निरीक्षण के लिए जनपद बिजनौर के वर्धमान कॉलेज, आरएसएम पीजी कॉलेज, आरवीडी महाविद्यालय एवं साहू जैन कॉलेज के प्राचार्यों के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाईं। टीमों ने आठ कालेजों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ कालेजों में परीक्षा की तैयारियों पूर्ण पाई गईं तो कुछ कालेजों में कैमरा ठीक से कार्यशील या संतोषजनक स्थिति में नहीं पाए गए। टीम के सदस्यों ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को परीक्षा से पूर्व परीक्षा संबंधी समस्त मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें