फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कॅरिअर मेले में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Wed, 03 Dec 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। राजकीय हाई स्कूल हाथीपुर चित्तू में कॅरिअर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एंव मंडलीय उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशाला मुरादाबाद प्रीतम सिंह व विशिष्ट अतिथि राजकीय हाई स्कूल बेगमपुर के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कॅरियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं डॉक्टर मुनेश कुमार, पवन कुमार, जेई ग्रामीण अभियंत्रण रत्नेश कुमार, सेवायोजन विभाग से मोहम्मद अकरम एवं आईटीएमआई बिलारी से राजीव कुमार, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी के मनोज कुमार ने भी छात्र छात्राओं को अपने क्षेत्रों से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की। बच्चों की कॅरियर से संबंधित प्रश्न पूछकर मन की शंकाएं दूर कीं। मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर यतेंद्रपाल सिंह, मोहम्मद यामीन, संदीप यादव, शैलेन्द्र यादव व सहायक राजबहादुर सिंह आदि रहे। संवाद फोटो संख्या दस और ग्यारह भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें