फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉक्टर से एक लाख रंगदारी मांगने में गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। पुलिस ने मंगलवार को रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोपी कपिल ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाता और धमकाता था।
विज्ञापन

शिकायकर्ता डॉक्टर माजिद के अनुसार कपिल ठाकुर व उसके दो साथी 1 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए डरा-धमका रहे थे। आरोप है कि कपिल पहले ही 40 हजार रुपये वसूल चुका था और लगातार और पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत एसएसपी मुरादाबाद तक पहुंचने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज टी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपिल ठाकुर निवासी ग्राम बैटला थाना हजरतनगर गढ़ी जिला संभल को दबोच लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और आरोपी संभल से जिला बदर भी चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्रकार बनकर लोगों को डराता-धमकाता था और अवैध वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें