फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पसंदीदा शिक्षक चुनने के लिए विद्यार्थियों ने किया मतदान

Wed, 26 Aug 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2026 के लिए मंगलवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन शहर के चार विद्यालयों में मतदान किया गया। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

पहले दिन कैल्टन हाईस्कूल, वीकेएस पब्लिक स्कूल, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और सेंटमीरा अकादमी मानसरोवर में सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। स्कूल में बने पोलिंग बूथ के बाहर विद्यार्थियों की लंबी लाइन लग गई। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विद्यार्थी बारी-बारी से बूथ के अंदर गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद जब विद्यार्थियों की अंगुली पर स्याही का निशान लगाया गया तो उनके चेहरे की चमक और बढ़ गई। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र शामिल हुए, जिन्होंने अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए वोट डाला। कैल्टन हाईस्कूल की प्रिंसिपल शिवानी दास, वीकेएस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल तरंग गोयल, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर और सेंटमीरा अकादमी मानसरोवर की प्रिंसिपल नीरज चौधरी ने सहयोग किया। प्रधानाचार्यों ने कहा कि इससे छात्र न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जागरूक होंगे, बल्कि शिक्षक और छात्रों के बीच विश्वास का रिश्ता भी मजबूत होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें