फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीरमपुर में दोनों स्कूलों के छात्रों को 15 दिन से नहीं मिल रहा मिड-डे मील

Wed, 18 Nov 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी परिषदीय स्कूलों के मिशन कायाकल्प के निर्धारित पैरामीटर में स्कूलों में आने वाले बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार मिड-डे मील दिए जाने का भी प्रावधान है लेकिन बिलारी ब्लॉक के बीरमपुर गांव के दोनों परिषदीय स्कूलों के लगभग 400 छात्रों को 15 दिन से मिडडे मील नहीं मिल रहा है। प्राथमिक शिक्षा विभाग और पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद मिडडे मील के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीरमपुर के ग्राम प्रधान रहे बाबू हुसैन अंसारी की बीती छह जून को मृत्यु हो चुकी है। स्कूली बच्चों को मिड-डे मील की व्यवस्था के लिए कन्वर्जन कॉस्ट का संयुक्त खाता उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और तत्कालीन प्रधान के साथ ही खुला हुआ था। बीरमपुर गांव के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 123 और यहां के परिषदीय प्राइमरी विद्यालय में 280 छात्र पंजीकृत हैं। प्रधान की मृत्यु के बाद बैंक के खाते से किसी भी चेक का भुगतान करने को लेकर समस्या आ गई। कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि का भुगतान न निकल पाने पर दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों सुधीर सिंह और मुनेश ने निजी स्रोतों से ही चार माह तक मिड-डे मील बनवाया लेकिन बीती 31 अक्तूबर के बाद उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए।
लगातार 15 दिन से स्कूल में मिडडे मील न बनने पर स्कूली बच्चों के बताने पर उनके अभिभावक निसार हुसैन, जाफिर हुसैन, शकील अहमद, आशिक अली और फरजंद अली आदि स्कूल पहुंचे और जानकारी ली तब दोनों प्रधानाध्यापकों ने साफ कह दिया कि हम निजी स्रोतों से कब तक मिड-डे मील बनवाएं। आशिक अली ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत दूरभाष पर एडीओ पंचायत और खंड शिक्षा अधिकारी से भी की। वह शीघ्र ही डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ और बीएसए से मिलकर भी यह समस्या बताएंगे। बहरहाल इसे व्यवस्था में खामी माना जाए या अधिकारियों की लापरवाही, बीते 15 दिन से लगभग 400 स्कूली छात्र मिडडे मील से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें