फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में पांच और सड़कों का शीघ्र होगा निर्माण, धन की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत जिले की पांच सड़कों का काया कल्प किया जाएगा। इस मामले में सड़कों के नवनिर्माण के लिए वित्तीय समिति ने पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शासन ने इस मामले में पीडब्ल्यूडी को निर्माण के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य कराने के लिए शीघ्र टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की वित्तीय समिति ने कांठ विधानसभा क्षेत्र की दो और ठाकुरद्वारा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसमें ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के माधोवाला, गेंदावाला पसियापुर की 3.7 किमी सड़क नवनिर्माण के लिए 2.63 करोड़ रुपये, कमालपुर रजवाह मार्ग के लिए 95 लाख, जसपुर रोड पर दलपत गांव से रघुवाला गांव तक की सड़क के लिए 1.49 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम रवाना से खुशालपुर रोड के लिए 1.75 करोड़ रुपये, डिलारी - इस्लामनगर मार्ग के लिए 87 लाख रुपये की स्वीकृति मिली हैं। इस मामले में सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी अब सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर जारी करेगा। इस बारे में निर्माण खंड -1 के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि आवंटित धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। शीघ्र ही सड़कों को निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। निर्माण शुरू होने पर धनराशि की अन्य किस्त शासन से मिलेगी। इसके पहले भी पांच सड़कों के लिए शासन ने वित्तीय मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें