फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षकों की उदासीनता से घट रहा व्यावसायिक शिक्षा से छात्रों का रुझान

Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा नौ से 12वीं में व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद शिक्षकों की उदासीनता की वजह से व्यावसायिक ट्रेड में न्यूनतम छात्र संख्या भी नहीं बची है। समीक्षा बैठक में सामने आया कि शहर के तीन विद्यालयों में दस से भी कम छात्र हैं। ऐसे में शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 20 छात्र संख्या होनी चाहिए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को कुशल बनाने की पहल की जा रही है। इसके तहत शहर के दस विद्यालयों में विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड संचालित की जा रही हैं। विभाग की ओर से इन विद्यालयों में 22 शिक्षकों की भी तैनाती की गई है। इसके बावजूद विद्यालयों में अपेक्षित छात्रसंख्या नहीं हो पा रही है। इसी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने विद्यालयों के शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। रितु तोमर ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा योजना का उद्देश्य छात्रों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। प्रत्येक शिक्षक को एक दिन में दो पीरियड लेने होते हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में व्यावसायिक ट्रेडों में पर्याप्त प्रवेश नहीं हो रहे हैं। योजना के तहत संचालित प्रत्येक ट्रेड में 20 छात्र होने चाहिए। जबकि विशेष परिस्थितियों में कम से कम 10 छात्रों का होना अनिवार्य है। इसके बावजूद राजकीय इंटर कॉलेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज और अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज में छात्र संख्या दस से भी कम है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखने को मिलता है कि भले ही स्कूलों में चार या पांच छात्रों का नामांकन है, लेकिन जब निरीक्षण पर जाते हैं तो मौके पर दो या तीन विद्यार्थी ही मिलते हैं। उन्होंने शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्रों को व्यावसायिक ट्रेडों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करने को कहा है। साथ ही नियमित कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि दस से कम छात्र संख्या होने पर संबंधित शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का दायित्व तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें