फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के बाद अब रिकाॅर्ड तोड़ने की यूपी की बारी : ज्ञानेश कुमार

Fri, 17 Jul 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को टीएमयू सभागार में जिले के बीएलओ, सुपरवाइजरों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ संवाद किया। कहा कि भारतीय निर्वाचन प्रणाली की विश्वभर में विश्वसनीयता है। पश्चिम बंगाल में रिकाॅर्ड 93.7 फीसदी मतदान हो चुका है। अब रिकाॅर्ड तोड़ने की बारी यूपी की है। थ्री लेयर काॅनकरेंट ऑडिट चुनाव आयोग की पारदर्शिता की अहम कड़ी है।
विज्ञापन

सीईसी ने बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से संवाद करते हुए हाल में हुए चुनावों में बढ़ी मतदाता भागीदारी, निष्पक्ष मतदान, पारदर्शी मतगणना और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने उन देशों का उल्लेख किया, जहां मतदान अनिवार्य है और उनकी तुलना में भारत के विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रहे मतदान प्रतिशत को भारतीय लोकतंत्र की सशक्त पहचान बताया। कहा कि भारतीय निर्वाचन प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता उसकी पारदर्शिता और बहुस्तरीय निगरानी व्यवस्था है। यही वजह है कि देश की निर्वाचन प्रणाली की दुनियाभर में विश्वसनीय है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से लेकर मतदान एवं मतगणना तक प्रत्येक चरण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहती है। मतदाता सूची तैयार करने, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना, इन तीनों चरणों में अपनाई जाने वाली कंकरेंट ऑडिट व्यवस्था भारत निर्वाचन प्रणाली की विशिष्ट पहचान है। इतनी व्यापक, बहुस्तरीय एवं पारदर्शी व्यवस्था विश्व के किसी अन्य देश में देखने को नहीं मिलती।
उन्होंने कहा कि यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें 95 प्रतिशत से अधिक वोटिंग का लक्ष्य प्राप्त करना है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 93.7 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अब रिकॉर्ड तोड़ने की बारी यूपी की है। थ्री लेयर कॉनकरेंट ऑडिट चुनाव आयोग की पारदर्शिता की अहम कड़ी है, इसीलिए वोटर आईडी सर्वाधिक विश्वसनीय दस्तावेज है।
इस दाैरान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, एडीएम प्रशासन संगीता गाैतम, एसडीएम सदर अभय सिंह आदि माैजूद रहे।
000
60 करोड़ मतदाताओं का एसआईआर कार्य पूरा
मुरादाबाद। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि देश के लगभग 95 करोड़ मतदाताओं में से 60 करोड़ मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष लगभग 35 करोड़ मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है।
000


माॅक पोल प्रमाणपत्र पर पोलिंग एजेंटों के होते है हस्ताक्षर
मुरादाबाद। मतदान दिवस में भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पोलिंग एजेंट उपस्थित रहते हैं। मतदान प्रारंभ होने से पहले मॉक पोल कराया जाता है, जिसमें ईवीएम के सुचारु संचालन का परीक्षण किया जाता है। पोलिंग एजेंट पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट होने के बाद मॉक पोल प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान करते हैं, जिसके बाद ही मतदान प्रारंभ होता है।
000
देश में पहली बार शीर्ष नेतृत्व का बीएलओ से सीधा संवाद
मुरादाबाद। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब भारत निर्वाचन आयोग के शीर्ष नेतृत्व का बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ सीधा संवाद हो रहा है। उन्होंने यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ और सुपरवाइजर्स की मेहनत को सराहा। कहा कि इस प्रक्रिया में बीएलओ का घर-घर जाना, मैपिंग और डेटा संग्रह करने के कार्य के साथ ही निर्धारित अवधि में बड़ी संख्या में मतदाताओं की सुनवाई भी की गई। परिणामस्वरुप पूरी प्रक्रिया बहुत ही सरल तरीके से पूरी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें