फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापांडे में पतंग उड़ाते समय करंट से झुलसे छात्र की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। हसनगंज गांव में पतंग उठाते समय करंट लगने से झुलसे चौथी कक्षा के छात्र हिमांशु (9) की उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हसनगंज निवासी किसान हरवीर सिंह के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हरवीर सिंह का नौ वर्षीय बेटा हिमांशु मझरा बेरवाली स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। नौ सितंबर की शाम वह अपने घर की छत पर पतंग उडा रहा था। इस दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट आकर वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

छात्र को रामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले गए थे जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। छात्र के परिवार में मां मीना, भाई डेविड का रोकर बुरा हाल है। हिमांशु के चाचा रामवीर सिंह ने बताया कि बिजली लाइन को हटवाने के लिए वह कई बार बिजली विभाग से मांग कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें