मुरादाबाद। शहर में कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग डॉग बाइट से जख्मीहो रहे हैं। इसकी गवाही जिला अस्पताल का एआरवी कक्ष देता है। हरपाल नगर में बाइक-स्कूटर सवारों को आवारा कुत्ते दौड़ा लेते हैं। इस दौरान कई लोग गिरकर घायल हो चुकेहैं। वहीं अमरोहा गेट मोहल्ले में दो दिन पहले तीन लोगों को कुत्ते ने काट लिया। बरबलान में लोग रात में घर से निकलने से डरते हैं।
हरपाल नगर निवासी कृष्ण नंदन जैन का कहना है कि में डा. तरुण अग्रवाल की क्लीनिक केसामने वाली गली में आवारा कुत्तों का आतंक है। गली से गुजरने वाले बाइक-स्कूटर सवारों को कुत्ते दौड़ा लेते हैं। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसकेअलावा कुत्ते सड़कों पर गंदगी भी फैलाते हैं। अमरोहा गेट निवासी राकेश शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताते हैं कि अमरोहा गेट और चौमुख पुल इलाके में 25 से 30 कुत्ते हैं। जिनका खौफ है। दो दिन पहले तीन लोग डॉग बाइट केशिकार हो गए। निगम इन कुत्तों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। बरवलान निवासी गृहणी गीता ने बताया कि मोहल्ले में मनोकामना मंदिर केपीछे ऊंची मस्जिद इलाके में सात-आठ आवारा कुत्ते हैं। यहां से रात में गुजरने में डर लगता है। शाहपुर तिगरी निवासी वरिष्ठ नागरिक विनोद भटनागर ने बताया कि इतवार बाजार लगने वाले रसूलपुर रोड पर छह-सात आवारा कुत्ते हैं, जो सुबह शाम सड़कों पर घूमते हैं। इस रोड से गुजरने में डर लगता है।
मेनका गांधी, सुरेश खन्ना को कर चुकेहैं ट्वीट
मुरादाबाद। कोठीवाल नगर में हाईलैंड गीतापुरम में आवारा कुत्तों की तादात काफी है। यहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्तों केआतंक से परेशान कोठीवाल नगर निवासी निर्यातक विशाल पाहवा पिछले साल मेनका गांधी से लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना तक को ट्वीट कर चुकेहैं। उनका कहना है कि मोहल्ले में कुत्तों का आतंक बरकरार है।