फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक : 10 साल में 95 हजार लोगों को बनाया निशाना

Wed, 07 Oct 2020 06:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। खूंखार कुत्तों का आतंक कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक इनका आतंक हैं। जहां कुत्तों का झुंड लोगों का अपना शिकार बना रहा है। पिछले दस साल में 95 हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। ये लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे हैं। बावजूद इसके आवारा कुत्तों को पकड़ने की कवायद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


आवारा कुत्तों की धरपकड़ और नसबंदी को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। कागजों में होनी वाली कार्रवाई से कुत्तों की आबादी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का झुंड आसानी से दिख जाता है। ये खूंखार कुत्ते हमलावार हो गए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना शिकार बनाते हैं। जिला अस्पताल के एआरवी कक्ष इसकी गवाही देती हैं। जहां रोजाना डाग बाइट के केस पहुृंचते हैं। जिला अस्पताल केआंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2010 से सितंबर 2020 तक 95249 लोगों को आवारा कुत्ते निशाना बना चुके हैं। इन लोगों को जिला अस्पताल में एआरवी लगाई गई।

सीएचसी पीएचसी पर पहुंचते है हर महीने 800-900 मरीज
मुरादाबाद।
जिला अस्पताल केअलावा जनपद की सीएचसी-पीएचसी पर भी एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाती है। यहां हर महीने 800 से लेकर 900 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचते हैं। ये सभी नए मरीज होते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल केआंकड़े
वर्ष एआरवी केनए मरीज
2010 7358
2011 8334
2012 8314
2013 7649
2014 8660
2015 8647
2016 8782
2017 8923
2018 8896
2019 12186
2020 7500
विज्ञापन

नोट: वर्ष 2020 का आंकड़ा सितंबर माह तक का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें