फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आवारा कुत्तों ने दो हिरणों को कियाए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अलग-अलग दो स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने दो हिरणों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल हिरणों का इलाज कराया।
विज्ञापन


जंगल से भटक कर कांठ क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में आबादी के पास पहुंचे एक हिरण को आवारा कुत्तों ने घायल कर दिया, ग्रामीणों ने उसे जैसे-तैसे कुत्तों से छुड़ाया। आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह की सूचना पर आरएसएस गो सेवा गतिविधि के जिला संयोजक पंडित विकास शर्मा भी पहुंच गए। पशु चिकित्सकों से घायल हिरन का इलाज कराने के बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर छजलैट के गांव सीकरी में पहुंचे दूसरे हिरण को भी कुत्तों ने दौड़ा-दौड़ा कर जख्मी कर दिया। सूचना पर वन कर्मी भी पहुंच गए। इसका भी प्राथमिक इलाज कराया गया। वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी और फसल काटने से खेत खाली होने के कारण वन्य जीव भटक कर आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासी भी इस ओर ध्यान दें और वन्य जीवों की रक्षा के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें