फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नौ दिन पूर्व घर में घुसकर मारपीट करते हुए मां-बेटे को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कांठ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राजीव चौहान ने 15 अप्रैल को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल की शाम गांव के ही पृथ्वी, सौरभ, पवन और मोहित उसके घर में घुस आए थे और इन्होंने उससे एवं उसकी मां को गालियां देते हुए पीटा था। जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस तभी से इस मामले की विवेचना कर रही है। बृहस्पतिवार को नामजद आरोपियों में से पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें