फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्रवाई नहीं करने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, हाईवे सीओ भी हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में पेंटर मुकेश की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर थाना प्रभारी योगेश कुमार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर दिया। जबकि सीओ हाईवे राजेश कुमार भी हटा दिए गए हैं। इनसे पहले मृत व्यक्ति काे शांति भंग पाबंद करने पर दरोगा विनीत कुमार को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मुकेश की 24 मई की रात गांव के ही बड्डन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। परिजन घायल को थाने ले गए थे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मंगलवार को मुकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन और गांव के अन्य लोगों ने गांव में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार की रात एसएसपी सतपाल अंतिल ने ऑनलाइन मीटिंग में पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश कुमार से मुकेश की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इससे पहले पाकबड़ा थाने के दरोगा विनीत कुमार ने दो साल पहले मर चुके व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद कर दिया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश कुमार को निलंबित कर दिया जबकि सीओ हाईवे राजेश कुमार को हटा दिया गया। उधर, कोतवाली सीओ सुनीता दहिया को सीओ यातायात बनाया गया है उनकी जगह सीओ ऑफिस कुलदीप गुप्ता कोतवाली बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें