फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ मामला : विवेचक ने दर्ज किए होटल स्टाफ के बयान

Thu, 18 Mar 2021 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव और अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पाकबड़ा थाने की पुलिस ने होटल स्टाफ के बयान बुधवार को दर्ज किए। पाकबड़ा थाने की पुलिस बुधवार दोपहर होटल पहुंची और कर्मचारियों के बयान लिए। इस दौरान विवेचक ने स्टाफ से ये जानने का प्रयास किया, आखिर किस बात पर होटल में विवाद हुआ था। दस कर्मचारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बाकी लोगों को गुरुवार को बुलाया गया है।  

विज्ञापन


पाकबड़ा के एक होटल में 11 मार्च को आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के दौरान हंगामा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। पहला केस आईपीएए (इंडियन प्रेस एलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पाराशर ने दर्ज कराया था। जिसमें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीस अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। 

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री पर पत्रकारों को बंधक बनवाकर पिटवाने का आरोप है, जबकि दूसरा केस सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने दर्ज कराया है। जिसमें मीडिया कर्मी फरीद शम्सी और उबैद उरर्हमान को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को होटल पहुंचकर घटना के संबंध में होटल स्टाफ की सूची तैयार की। घटना के समय होटल में जिन कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी थी उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बुधवार को दस कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


केस के वादी और मीडिया कर्मी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे 
मुरादाबाद। बुधवार को केस के वादी और मीडिया कर्मी बयान दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे। पुलिस की ओर से मंगलवार को पहले केस के वादी और दो मीडिया कर्मियों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। विवेचक ने मीडिया कर्मियों के घरों पर नोटिस भी चस्पा किए थे। बताया जा रहा है कि विवेचक पूरे दिन तीनों का इंतजार करते रहे। उधर, मीडिया कर्मियों ने बुधवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें