फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाजिम के चंगुल से बची युवती के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। दिल्ली में आरोपी नाजिम के चंगुल से बचाई गई युवती के सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बयानों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुस्तफापुर बढेरा निवासी नाजिम हिंदू युवती को बहलाकर अगवा कर दिल्ली ले गया था। नाजिम पर आरोप है कि उसने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। आरोपी ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें युवती बोल रही है कि वह मर्जी से गई और उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है।
घटना की जानकारी होनेपर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से बरामद कर लिया था और आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सोमवार को युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां उसने बताया कि आरोपी ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया व उसे डराकर वीडियो वायरल किया। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को पूरी परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए गए हैं। पीड़िता के बयानों का अवलोकन किया जा रहा है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें