मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गुरेर गांव में रविवार शाम बिजली लाइन पर बैठे कबूतर को उड़ाने के चक्कर में तीन बच्चे करंट से झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।
थाना क्षेत्र के गुरेर गांव में रविवार की देर शाम साकिब,( 12) मोहम्मद सुबहान (10) औरंगजेब (12) गांव में ही कल्लू की छत पर खड़े थे। दो मंजिला मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान की छत के पास से गुजरी बिजली लाइन पर अचानक कबूतर आकर बैठ गया। शाकिब डंडा हाथ में लेकर कबूतर को उड़ाने लगा। अचानक डंडा तार से टच हो गया। जिससे डंडे में करंट आ गया। करंट की चपेट में शाकिब झुलस गया। पास में खड़े औरंगजेब व सुबहान ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। यह देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और करंट से झुलसे तीनों बच्चों को डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। औरंगजेब और सुबहान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि शाकिब की हालत को गंभीर देखते हुए परिजन उसे हायर सेंटर भेज दिया गया है। दोनों लाइनों का करंट एक होने से घरों में रखे टीवी, फ्रिज, इन्वर्टर अन्य बिजली के उपकरण जल गए। मस्जिद में भी कीमती सामान जल गए।