फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत मुरादाबाद जंक्शन पर पीतल उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। अब रेलवे इस योजना का विस्तार करेगा। रेल मंडल के 15 और स्टेशनों पर इस तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों पर वहां के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद मंडलीय अधिकारी योजना के विस्तार में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मंडल के किन स्टेशनों पर किस तारीख से स्टॉल शुरू किए जाने हैं। इसका निर्धारण किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमरोहा, बरेली, देहरादून, हरिद्वार, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ज्ञात हो कि मुरादाबाद जंक्शन पर नौ अप्रैल से पीतल उत्पादों का स्टॉल संचालित है। इस स्टॉल पर उत्पादों को यात्रियों की ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में स्टॉल लगाने वाली पार्टी से 15 दिनों के लिए 500 रुपये शुल्क लिया गया। अब अगले 15 दिनों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये होगा। स्टॉल पर 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें