फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसएसपी ने कांठ थाने में देखीं व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

Mon, 29 Sep 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। रविवार को अचानक कांठ थाने पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाने का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने थाने में भ्रमण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, ई-मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागृह आदि को भी देखा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जानकारी ली। अपराध रजिस्ट्रर, प्रचलित अभिलेखों आदि का भी अवलोकन किया। आगामी त्योहारों को लेकर भी एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह से तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। अपराधों को कम करने के लिए बेतहर पुलिसिंग किए जाने के लिए कहा। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, अभिलेखों, शस्त्रों के अच्छे रखरखाव व थाने आने वाले लोगों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। वहीं दूसरी ओर एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने छजलैट थाने पहुंचकर यहां का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें