मुरादाबाद। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार रात जनपद के ग्यारह थाना प्रभारी बदल दिए हैं। सिविल लाइंस थाने की कमान गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि सिविल लाइंस से रविंद्र प्रताप सिंह को ठाकुरद्वारा का प्रभारी बनाया गया है।
बिलारी थाना प्रभारी सुनील कुमार को डिलारी, मुगलपुरा से अमित कुमार को बिलारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फकीरपुरा चौकी प्रभारी दीपक कुमार को मुगलपुरा थाना प्रभारी, भोजपुर थाना प्रभारी हिमांशु चौहान को मूंढापांडे, शहर कोतवाली के एसएसआई सुनील कुमार को भोजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि पाकबड़ा की कस्बा चौकी प्रभारी मेघराज सिंह भगतपुर मीडिया सेल प्रभारी हम्बीर सिंह को सोनकपुर प्रभारी, एसआई पवन कुमार को पुलिस लाइन से थाना कुंदरकी का प्रभारी बनाया गया।