फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हवन यज्ञ के साथ श्री शिव महापुराण कथा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में चल रही 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए 71 हवन कुंड में 11 हजार आहुतियां दीं।
विज्ञापन

कथा व्यास स्वामी नरेंद्रानंद योगी ने हवन यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया। उन्होंने भगवान शिव से सभी भक्तों की खुशहाली सुख समृद्धि, शांति और तरक्की के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की कथा के संदेशों को अपने जीवन में पालन कर उसे सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को वह सब कुछ देते हैं। उन्होंने कहां की सावन माह में भगवान शिव की कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। हवन यज्ञ संपन्न होने पर आरती हुई और फिर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक अशोक कुमार गहलोत, पुजारी नंदकिशोर शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, ट्विंकल चौहान, प्रदीप बिश्नोई, हरकेश सिंह, बबीता शर्मा, कमलेश पूठिया व रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें