सिरसवां दोराहा। सऊदी अरब में काम दिलाने का झांसा देकर युवक से 2.87 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसवां गौड़ निवासी युसूफ अली ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार नवंबर 2023 को अकरम निवासी ग्राम सराय खजूर, छजलैट ने सऊदी अरब में काम दिलाने के लिए उससे 2.87 लाख रुपये नकद व आरटीजीएस द्वारा लिए। लेकिन उसने सऊदी अरब नहीं भेजा। रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे केनरा बैंक के दो लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन गलत हस्ताक्षर होने के कारण चेक से रुपये का भुगतान नहीं हो सका। पीड़ित के अनुसार, आरोपी से इसकी शिकायत की तो, उसने चेक वापस ले लिया और उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद