फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैफ के ऑलराउंड प्रदर्शन से स्प्रिंगफील्ड की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कप्तान मो. कैफ के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली-एनसीआर अंडर-14 क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। लीग के फाइनल मैच में स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने एसजी कैंट मेरठ को छह विकेट से शिकस्त दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नोएडा में खेली जा रही लीग में बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एसजी कैंट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 37 ओवर में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम के लिए रब्बानी ने नाबाद 51 और अमोग सिरोही ने 47 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड के गेंदबाज मो. शान, मो. अरीब और मो. कैफ ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने 25.4 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान मो. कैफ ने 74, आरिज आलम ने 49 और नितिन सिंह ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। एसजी क्रिकेट एकेडमी के लिए तरनवीर सिंह ने दो विकेट हासिल किए। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मो. कैफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, नोएडा वंडर्स के कोच फूल चंद शर्मा, कोच मो. हसीन, धर्मिंदर राणा, हिमांचल यदुवंशी, जेपी सिंह, शोभित यादव, राहुल कुमार, अमित चौधरी और जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें