फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इंसुलेटर फटने से एक तिहाई नगर में तीन घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Fri, 17 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के टाउन टू फीडर की विद्युत लाइन पर इंसुलेटर फट जाने से बृहस्पतिवार दोपहर एक तिहाई नगर में तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। देहात के विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों पर भी निर्धारित शेडयूल में अघोषित बिजली कटौती जारी है। उद्योग व्यापार मंडल ने नगर में निर्धारित शेडयूल की पूरी बिजली दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत उपकेंद्र के टाउन टू फीडर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस स्टैंड के निकट बृहस्पतिवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी के दौरान विद्युत पोल पर लगा इंसुलेटर फट गया। जिसे ठीक करने के लिए विद्युत कर्मियों को शटडाउन लेना पड़ा। ऐसी स्थिति में दोपहर में लगभग तीन घंटे तक गांधी पार्क, बस स्टेंड, कोल्ड स्टोर कॉलोनी, ओमविहार कॉलोनी, तिलक नगर, ईदगाह रोड आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम को मोहल्ला साहूकुंज में एक विद्युत पोल पर करंट आने की शिकायत दूर करने के लिए शटडाउन लेकर विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ी। इससे शाम को निर्धारित शेडयूल में एक घंटे की बिजली कटौती हो गई।
बिलारी विद्युत उपखंड के बिलारी देहात और जरगांव उपकेंद्र तथा सहसपुर विद्युत उपखंड के सहसपुर और स्योंडारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देहात के फीडरों पर भी निर्धारित शेडयूल में अघोषित बिजली कटौती की गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव और बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी ने एसडीओ विद्युत से मांग की कि देहात के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित शेडयूल की पूरी बिजली मिले। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, शिवओम गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सुधीर सिंघल, यादकुमार डुडेजा आदि ने एसडीओ विद्युत से नगर बिलारी क्षेत्र में निर्धारित शेडयूल में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें