फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैडमिंटन में स्प्रिंगफील्ड्स की अनन्या की दोहरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल की खिलाड़ी अनन्या सिंह का जलवा रहा। यह प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित हुई। इसमें 15 स्कूलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अनन्या ने न सिर्फ अपनी चुस्ती फुर्ती से निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन

सिंगल्स के फाइनल में उनका मुकाबला गांधी नगर पब्लिक स्कूल की आरना कश्यप से हुआ। अनन्या ने शानदार खेल की बदौलत यह मुकाबला जीत लिया। वह बालिका वर्ग में विजेता बनीं। इसके बाद डबल्स के फाइनल में भी पहुंचीं। उन्होंने स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल की ही अरन्या कश्यप के साथ जोड़ी बनाई। फाइनल मुकाबले में जरीन खान व सानवी की जोड़ी को हराया। इस तरह अनन्या ने दोहरी जीत दर्ज की।
वहीं बालक वर्ग में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में विशिष्ट चतुर्वेदी ने असमित को हराया। दूसरे मैच में शिवम शर्मा ने अनन्त प्रजापति को मात दी। तीसरे मैच में अनंत कपूर ने लक्ष्य वर्मा को हराया। बाकी मुकाबले शनिवार को आयोजित होंगे। मैच के दौरान आरएसओ नरेश चंद यादव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय पाठक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दीकी व विभिन्न स्कूलों के पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें