मुरादाबाद। छठ समेत अन्य त्योहारों ये लौटने वालों की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या (05057) छपरा से 19 नवंबर को एक फेरे के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या (05058) आनंद विहार से 20 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद आनंद विहार पहुंचेगी। 20 नवंबर को आनंद विहार से 8:10 बजे रवाना होगी। वापसी में मुरादाबाद में देर रात 12:16 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद में ट्रेन का ठहराव 10 मिनट रहेगा। इसके बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी।