फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेढ़ गुना किराये वाली स्पेशल ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डेढ़ गुना किराये वाली स्पेशल ट्रेनें 21 घंटे तक लेट चल रही हैं। कंफर्म टिकट के लालच में इन ट्रेनों में बुकिंग कराने वाले यात्री अपने गंतव्य पर ही एक दिन लेट पहुंच रहे हैं। छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस के 21 घंटे लेट होने के कारण कई यात्रियों ने मंगलवार को अपने टिकट रद्द कराए।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर कटौती का सामना करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनों के अलावा जननायक एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस भी घंटों देरी से चलीं। हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस मंगलवार को मुरादाबाद जंक्शन पर 12 घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेन को यहां दोपहर 12:35 बजे पहुंचना था, जबकि रात 11:55 बजे पहुंची। हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले लोगों ने टिकट रद्द करा दिए। रेल प्रशासन का कहना है कि अधिकांश ट्रेनें दूसरे मंडलों से देरी से चल रही हैं। वहीं, लालकुआं-अमृतसर एक्स. मंगलवार दोपहर को डेढ़ घंटे तक रामपुर स्टेशन के पास खड़ी रही। लोगों ने डीआरएम के एक्स हैंडल को टैग कर शिकायत की तो पता चला कि ट्रैक की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया था। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना है कि अधिक किराया लेने के बाद रेलवे को स्पेशल ट्रेनें समय से चलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें