मुरादाबाद। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली, बिहार, गोरखपुर रूटों पर 11 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान रेलवे ने किया। इनमें सात जोड़ी ट्रेन मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। त्योहार पर घर जाने और वापसी की यात्रा का सफर सुहाना बनाने की दिशा में यह प्रयास किया गया है।
नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल (04058) 23, 28 और 31 अक्तूबर को रात 12.20 बजे से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जाएगी। आनंद विहार से सहरसा स्पेशल (04086) 21, 24, 27 और 31 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और खगड़िया जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल पटना स्पेशल (04054) 25 अक्तूबर को मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर होकर जाएगी। सहरसा नई दिल्ली स्पेशल (05531) पांच और आठ नवंबर से रात साढ़े नौ बजे चलकर मानसी, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गौरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद होकर गाजियाबाद पहुंचेगी। नई दिल्ली से पटना स्पेशल (04014) 25 अक्तूबर को मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर होकर जाएगी। नई दिल्ली से गोरखपुर स्पेशल (04020) 25 अक्तूबर को गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होकर जाएंगी। नई दिल्ली से पटना स्पेशल (04026) 26 अक्तूबर को गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर जाएगी।