फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शबे बरात की रात में की गई विशेष इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर और देहात के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में शबे बरात के मौके पर मंगलवार रात विशेष इबादत की गई। शबे बरात के उपलक्ष्य में घरों में बने विशेष पकवान पर फातिहा लगाई गई।
विज्ञापन

शबे बरात की तैयारी मंगलवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। इस मौके पर अनेक मुस्लिम महिलाएं और बच्चों ने रोजा भी रखा। शाम को निर्धारित समय पर खास इबादत करके रोजा इफ्तार किया गया। मगरिब की नमाज और ईंशा की नमाज में मस्जिदों में शबे बरात के संबंधित विशेष दुआ हुई। देर रात तक लोग मस्जिदों में नमाजे नफ्ल पढ़कर कलामे पाक की तिलावत के साथ विशेष इबादत करते रहे। क्षेत्र के तिसावा चांदपुर गांव स्थित सैयद शेख सलाहउददीन की प्राचीन दरगाह और अन्य दरगाहों पर भी मंगलवार देर रात तक अकीदतमंद दुआ मांगने और इबादत करने पहुंचे।
बिलारी नगर के अलावा निकटवर्ती ग्राम रुस्तमनगर सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, थांवला, शेरपुर, ईसापुर, मुंडिया भीकम, जलालपुर, बगरौआ आदि ग्रामों के कब्रिस्तानों में मंगलवार रात रोशनी के विशेष इंतमाज किए गए। इस दौरान लोग कब्रिस्तानों में अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचे। कब्रों की सफाई कर उन पर गुलाब के फूल और अन्य खुशबू की सामग्री डाली। बिलारी नगर के शुमाली कब्रिस्तान में कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों मौलाना रफीक अहमद, मौलाना मुख्तार हुसैन, इसरार हुसैन अंसारी, मोहम्मद सलीम अंसारी, तैयब अंसारी, बसीउददीन बाग वाले, उसमान रजा अंसारी आदि ने सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें