भगतपुर। डूंगरपुर अलीगंज मार्ग पर ग्राम पसियापुरा के समीप कैंटर व पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई । हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को उपचार के लिए भिजवाया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर किया है। ग्राम पसियापुरा के समीप मंगलवार की सुबह पिकअप वाहन व कैंटर वाहन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर से पिकअप वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया व उसका चालक वाहन में फंस गया। टक्कर की आवाज पर मौके पर पहुंचे राहगीरों व पुलिस ने पिकअप में फंसे चालक दिलशाद को वाहन से निकाला और तत्काल इलाज भेज दिया। संवाद