फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 3000 मीटर की दौड़ में विशेष और दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे छात्र वर्ष के दो दिवसीय एथलेटिक्स संकुल स्तरीय खेलों का बुधवार को समापन किया गया। 3000 मीटर दौड़ में छात्र विशेष कुमार और दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के क्रम में सीनियर वर्ग की अंडर-19, जूनियर वर्ग की अंडर-17 और सब जूनियर वर्ग की अंडर 14 खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। इसके बाद डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी की मौजूदगी में दो दिवसीय प्रतियोगिता की परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उदयवीर, 200 मीटर हर्ष कुमार, 400 मीटर में हर्ष, 600 मीटर में विशाल ने प्रथम पर रहे।
वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरीश, 200 मीटर में सोएब, 400 मीटर में विशाल, 800 मीटर में अरशद, 1600 मीटर में दीपक, 3000 मीटर में दीपक कुमार, जैवलिन थ्रो में शशांक, गोला फेंक में अयान, ऊंची कूद में सुहैल खान, लम्बी कूद में ओमकार, हैमर थ्रो में अनस, चक्का फेंक में सुहैल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इधर सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रियाजुद्दीन, 200 मीटर मं अनस, 400 मीटर में विशेष कुमार, 1600 मीटर में सुनील कमार, 3000 मीटर में विशेष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में नकुल, चक्कर फेंक में आदित्य, जैवलिन थ्रो में नदीम, ऊंची कूद और लम्बी कूद में यश, हैमर थ्रो में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी छह और आठ अक्तूबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें