फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहे आजम के आंसू, लगातार तीसरी जनसभा में हुए भावुक, कहा- मैं टूटा नहीं हूं

Tue, 15 Oct 2019 02:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमीन विवाद से संबंधित 80 से ज्यादा मुकदमों में घिरे सपा सांसद आजम खां ने पत्नी राज्यसभा सांसद डॉ. ताजीन फात्मा को विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा की ओर से मैदान में उतारा है। तीन महीने से रामपुर से दूर रहने के बाद आजम आजकल पत्नी ताजीन फात्मा के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि अबतक उन्होंने तीन जनसभाएं कीं हैं और तीनों में भाषण देते वक्त भावुक हो गए हैं। मंगलवार को लगातार तीसरी जनसभा में भी आजम मंच पर रो पड़े। मंगलवार रात रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आंखों में आंसू भरकर अपने और परिवार के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों व प्रशासन की कार्रवाइयों की लंबी दास्तां सुनाई। 

आजम खां ने कहा कि मैं टूटा नहीं हूं। अगर मैं टूट गया होता तो यहां खड़ा नहीं होता। जिस दिन मैं टूट जाऊंगा या तुम मेरे टूटने का इंतेजाम कर दोगे उस दिन यहां लोग नजर नहीं आएंगे। यह सजावटें नहीं होंगी। उन्होंने शासन-प्रशासन की तरफ इशारा करते हुए लोगों से कहा कि आपकी आवाज आपके हलक से बाहर आने नहीं दी जाएगी और ऐसा सन्नाटा होगा जिसका तसव्वुर भी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम ने कहा कि मैंने कल भी कहा था कि मुझे हिम्मत और ताकत दीजिए, मेरी खताओं का हिसाब करें। आजम खां ने कहा कि मेरी जिंदगी में मुझे नहीं समझ पाओगे, लेकिन मेरे बाद मुझे बहुत याद करोगे। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर इल्जाम लगाने वालों मैं किसी की पौने चार बीघा जमीन क्या हड़पुंगा, मैंने सैकड़ों एकड़ जमीन में तुम्हारे बच्चों के लिए शिक्षण संस्थान बनवाया है।

भावुक होकर आजम ने कहा कि हमारी मां पर मुकदमा कायम है, हमारी बड़ी बहन को घसीटते हुए थाने ले गए, मेरे बुजुर्ग भाई पर 307 का मुकदमा है। मैं और अब्दुल्ला इलाहाबाद में थे जब हमपर 307 का मुकदमा दर्ज किया गया। आजम यह बोलते हुए रो पड़े कि यह गैरत हमें लेकर डूब गई कि मरने के बाद हमपर मुर्गियां, बकरियां चोरी करने का भी इल्जाम रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें