फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद का अटपटा बयान: डॉ. शफीकुर्रहमान बोले-कोरोना बीमारी नहीं अल्लाह का अजाब है, माफी मांगने से मिलेगा छुटकारा

Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गुरुवार को सांसद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार में जुल्म हुए हैं। सरकार ने मॉब लिंचिंग कराई है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए हैं। इसके लिए और कोरोना फैलने के लिए सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के बाद संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भी कोरोना के प्रकोप को लेकर अटपटा बयान देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. बर्क ने कोरोना की मार को अल्लाह का अजाब (पाप की सजा) बताते हुए कहा है कि इसके लिए सभी को अपने-अपने धर्म के मुताबिक माफी मांगनी चाहिए। तभी इस अजाब से पीछा छूटेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को सांसद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार में जुल्म हुए हैं। सरकार ने मॉब लिंचिंग कराई है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए हैं। इसके लिए और कोरोना फैलने के लिए सरकार जिम्मेदार है। 

 सांसद ने कहा कि हमने अपील की थी कि ईद पर मस्जिद और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए, जिससे सभी एक साथ नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे के लिए दुआ कर सकें लेकिन उस तरह नमाज पढ़ने नहीं दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना अगर कोई बीमारी होती तो पूरी दुनिया में कहीं न कहीं तो इसका इलाज होता। यह बीमारी नहीं अल्लाह का अजाब है। सभी धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से माफी मांगें तभी इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वैक्सीन लगवाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि वैक्सीन सरकार लगवा रही है और वह परीक्षण की हुई है तो इसको लगवाने में कोई ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन

सपा सांसद बोले- शरीयत में दखल से आ रहीं आसमानी आफतें

इससे पहले बुधवार को सपा सांसद डा. एसटी हसन का एक और बयान वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सांसद ने कोरोना संक्रमण और ताउते, यास सरीखे तूफानों के लिए इशारों में भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि शरीयत में दखल देने से आसमानी आफतें आ रही हैं। जब आसमान वाला इंसाफ करता है तो इसमें कोई इफ एंड बट नहीं होता है। अभी और आसमानी आफतों के आने का अंदेशा है।

वायरल वीडियो में मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि हर आदमी को अपनी पीठ थपथपाने का हक है, लेकिन इन सात सालों में जितनी नाइंसाफी लोगों के साथ हुई उतनी कभी नहीं हुई। पिछले सात साल में सरकार ने सिर्फ धार्मिक भेदभाव पैदा करने वाले कानून बनाए।

सरकार की नाइंसाफी की वजह से महामारी और दस दिन में दो बार तूफान आ चुके हैं। श्मशानों में लकड़ियां तक नहीं मिलीं। लाशों का अपमान हुआ। दरिया में लाशें बहा दी गईं। कुत्तों को लाशें खाते हुए देखा गया। भाजपा हवा हवाई बातें करती है। जुमलेबाजी करती है।

देश के हाकिम हैं उन्हें देख कर मुझे आगे और अंदेशा है कि आने वाले समय में और भी आसमानी आफतें आ सकती हैं। देश की 99 फीसदी आबादी धार्मिक है। लोग मानते हैं कि दुनिया को चलाने वाला और इंसाफ करने वाला कोई और है। जब जमीन वाला इंसाफ नहीं करता है तो आसमान वाला इंसाफ करता है। जब वह इंसाफ करता है तो कोई इफ एंड बट नहीं होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें