फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या कर शव कब्र में घास और कूड़े से छिपाया, पांच दिन से लापता था युवक

Mon, 31 May 2021 05:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यह घटना हयातनगर थाना इलाके के गांव मूसापुर की है। शव सोमवार की दोपहर पुलिस ने बरामद किया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पांच दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर कब्रिस्तान में एक कब्र में दबा मिला है। शव को खुली कब्र के अंदर घास व कूड़े से छिपाया गया था। इस शव की बरामदगी कुछ लोगों से की गई पूछताछ के बाद हुई है।
विज्ञापन


यह घटना हयातनगर थाना इलाके के गांव मूसापुर की है। शव सोमवार की दोपहर पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल 27 मई की दोपहर को गांव ईसापुर-मूसापुर निवासी हाफिज मोनिस के 18 वर्षीय बेटे नदीम को किसी ने फोन किया। 

जिसके बाद युवक घर से बिना बताए चला गया और देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को कुछ लोगों पर अपहरण का अंदेशा जाहिर करते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने 29 मई की रात को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली और छानबीन की। इसी क्रम में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। इसी पूछताछ के आधार पर शव कब्रिस्तान से बरामद किया गया है। परिजनों को जब शव मिलने की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। 
 
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियातन कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है। युवक सबमर्सिबल पंप की मोटर रिपेयरिंग करने का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें