फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को दी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। समाथल गांव में बीस मई को ढांग की मिट्टी में दबने से जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव व बिलारी के सपा विधायक फहीम इरफान के प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान फैजी समाथल गांव पहुंचे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई आर्थिक सहायता राशि दोनों मृतकों के परिजनों को सौंपी और परिवारों को ढांढस बंधाया। हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अजीत सिंह, कैलाश मौर्य, वीरपाल मौर्य, पप्पू मौर्य, पिंकू यादव, राजेंद्र यादव, सतीश कुमार, नीरज कुमार, गिरवर सिंह, हरपाल सिंह, सुभाष यादव, खेमपाल मौर्य, लाल सिंह मौर्य, रामवीर सिंह, भीमसिंह, नेत्रपाल सिंह, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
बता दें कि ढांग में दबकर समाथल निवासी बृजपाल मौर्य की पत्नी मालदेई और श्रीराम कश्यप की पत्नी सुनीता की मौत हो गई थी। समाथल गांव निवासी सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने बीते दिनों लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर गांव की पूरी घटना बताई थी। दोनों मृतक महिलाओं के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बसपा संगठन के पदाधिकारियों ने समाथल गांव का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई थी। संवाद

फोटो परिचय-03,04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें