फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी में लगे जाम को एसपी सिटी ने नियंत्रित कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आढ़ती लंबे समय से फल एवं सब्जी मंडी में रेहड़ी व ठेला संचालकों के कारण लगते जाम से परेशान हैं, इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किए गए लेकिन मंडी प्रशासन इन्हें मंडी से बाहर नहीं कर सका। शुक्रवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मंडी पहुंचे और रेहड़ी व ठेला संचालकों को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों आढ़तियों की ओर से मंडी समिति कार्यालय पर धरना देकर, सचिव कार्यालय के सामने सब्जी बिखेर कर आंदोलन किया था, जिसमें मांग की थी कि मंडी में आढ़ती लाइसेंसी हैं, जबकि रेहड़ी व ठेला संचालक बिना किसी लाइसेंस के अनधिकृत तरीके से सब्जी बेचते हैं, इनकी संख्या इतनी अधिक है कि मंडी के मुख्य रास्ते पर सुबह शाम भारी जाम लग जाता है, जिससे सब्जी व फल लेकर आढ़तों पर आने वाले किसान व यहां से सब्जी खरीदने आने वाले व्यापारी आढ़तियों तक पहुंच ही नहीं पाते हैं, जिससे फल व सब्जियों की थोक बिक्री प्रभावित होती रही। मंडी प्रशासक ने भी इन्हें हटाने के आदेश दिए थे लेकिन इन्हें अभी तक नहीं हटाया जा सका। यहां पर मंडी पुलिस चौकी भी है लेकिन यह पुलिस कर्मी भी सिर्फ तमाशाई बने रहते हैं।
शुक्रवार को एसपी सिटी मंडी पहुंचे, उन्होंने यहां जाम की स्थिति को देखते खुद ही अपने हमराहियों के साथ जाम को खत्म कराया। रेहड़ी व ठेले वालों को बाहर तो नहीं निकाला लेकिन उन्हें एक तरफ कराकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें