फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ से सपा प्रत्याशी ने मतपेटिका खुली देख जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और पार्टी के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने मतदान कर्मचारियों के लिए पुरुष पॉलीटेक्निक में बिना सील कर रखी गई मतपेटिका को देख अधिकारियों से आपत्ति जताई। इसकी शिकायत डीएम और ऑब्जर्वर से भी की। बाद में मतपेटिका को सील किया गया। इसको लेकर करीब आधा घंटे तक पुरुष पॉलीटेक्निक में चल रहे मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान के दौरान अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन

पुरुष पॉलीटेक्निक में जिले में निर्वाचन कार्य में लगाए गए मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की भी व्यवस्था की गई है। सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू तथा कांठ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर पॉलीटेक्निक में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच गए। इस दौरान कांठ विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिकों के लिए रखी गई मतपेटिका सील नहीं मिली। यह देख कमाल अख्तर ने वहां मौजूद अधिकारियों से आपत्ति जताई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पोस्टल बैलेट पेपर मतदान कार्मिकों को बाकायदा रजिस्टर पर चढ़ाकर दिया जाता है, इसलिए उसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।
बताया जाता है कि इसी बीच कमाल अख्तर ने अन्य विधानसभा क्षेत्र में मतदान कार्मिकों के लिए रखी गई मतपेटिका पर नजर डाली। छह विधानसभा क्षेत्र में से कांठ और मुरादाबाद देहात को छोड़ शेष सभी विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिकों के लिए रखी गई मतपेटिकाएं सील पाई गईं। कमाल अख्तर ने इसकी सूचना आब्जर्वर को दी। ऑब्जर्वर के निर्देश के बाद शेष दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिकों के लिए बिना सील रखी गई मतपेटिकाओं को भी सील कर दिया गया, जिसके बाद सपा के नेता शांत होकर चले गए। इस मामले को लेकर करीब आधा घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मतदानकार्मिकों के लिए विधासभावार छह मतपेटिकाएं प्रशिक्षण स्थल पर रखी गई हैं। मतदान कार्मिकों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट पेपर दिया गया है। मतपत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र के पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करने के बाद मतपत्र को लिफाफे में बंद कर पेटिका में डालना होता है। इसलिए वहां गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं थी। चार विधानसभा क्षेत्र के लिए रखी मतपेटिकाओं के सील रहने के कारण ऑब्जर्वर के निर्देश पर उसे भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें