फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसी को शादी से दो दिन पहले मार डाला तो किसी की जमा पूंजी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा ने किसी को शादी से दो दिन पहले मौत के घाट उतारा दिया था तो किसी की जमापूंजी लूटी थी। आसिफ ने बीस साल में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी वसूलने समेत कई जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया था। मेरठ के रसीद नगर निवासी आसिफ उर्फ टिड्डा ने अपनी गैंग के 2013 में हरियाणा के पानीपत के चांदी बाग में घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आसिफ और उसके साथी इस घर से 40 लाख रुपये की कीमत का सामान लूट कर ले गए थे। 2014 में हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी राहुल गोयल के परिवार को बंधक बनाकर आसिफ और उसके साथियों ने 10 लाख रुपये की नकदी, एक किलो चांदी, डेढ़ सौ ग्राम सोना और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली थी। इसके अलावा गैंग ने 13 मार्च 2020 को मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद बनवाडा में अब्दुल बहाव के घर में घुसकर लूटपाट की थी। इसके बाद आसिफ और उसके साथी अब्दुल बहाव और उसके भाई इस्माइल का अपहरण कर साथ ले गए थे। गांव के बाहर इस्माइल को रास्ते में फेंक दिया था और अब्दुल बहाव की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन बाद ही अब्दुल बहाव की की शादी होनी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा नौ जनवरी 2022 की रात अलीगढ़ की प्रतिभा कॉलोनी में सरिता के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। यहां दस लाख रुपये की कीमत के जेवर लूट लिए थे। आसिफ और उसके गैंग के बदमाश सरिता के घर से उसकी जमा पूंजी की लूट कर ले गए थे। 22 सितंबर से आसिफ और उसका साथी दीनू प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने कारोबारी से दो लाख रुपये वसूल भी लिए थे और और रकम के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें