कांठ। फोन करके घर से बुलाने के बाद चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ पीटा। जिससे वह घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर चाऊपुरा निवासी निखिल शर्मा ने कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि शुक्रवार की शाम निकटवर्ती थाना अमरोहा देहात के गांव चक छावी के रहने वाले प्रशांत शर्मा ने फोन करके उसे गांव के मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही वह मंदिर पर पहुंचा तो पहले से मौजूद प्रशांत शर्मा और उसके तीन अज्ञात साथियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमलाकर दिया। सभी उसे बेरहमी से पीटने लगे। शोर सुनकर गांव वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में उसका इलाज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रशांत शर्मा और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना और उनकी तलाश शरू कर दी है। संवाद