फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक गैर हाजिर रहे सिपाही ने ड्यूटी पर लौटने को लगाई फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 223 दिन गैर हाजिर रहे सिपाही ने ड्यूटी पर लौटने के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दाखिल कर दी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई तो फर्जीवाड़ा सामने आया। एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि उसे पहले ही निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

यूपी 112 परियोजना में नियुक्त सिपाही जयदीप शर्मा पिछले 223 दिन से गैर हाजिर चल रहा था। लंबे समय तक गैर हाजिर रहने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। ड्यूटी पर लौटने के लिए उसने खुद को बीमार दिखाते हुए मेडिकल रिपोर्ट लगा दी। एसएसपी ने इस मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी बिलारी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से कराई गई। प्रारंभिक जांच के दौरान सिपाही की ओर से दाखिल मेडिकल दस्तावेजों के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी मुरादाबाद से जानकारी मांगी गई। जिसमें सिपाही की मेडिकल रिपोर्ट फर्जी होने की पुष्टि की गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें