फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : पुलिस लाइन में सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  

Thu, 18 Nov 2021 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित ने फील्ड यूनिट में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मुगलपुरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सिविल लाइंस में हापुड़ जनपद के सिंभावली थानाक्षेत्र के फरीदपुर निवासी प्रशांत सिरोही के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने बताया कि प्रशांत उत्तर प्रदेश पुलिस में 2019 बैच का सिपाही है। युवती ने दावा किया कि आरोपी सिपाही इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनात है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रशांत ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद आरोपी सिविल लाइंस के चंद्र नगर स्थित अपने किराये के मकान में ले गया। यहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी ने पुलिस लाइन स्थित अपने ऑफिस में बुलाया और यहां भी दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी के दवाब बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इस दौरान युवती को पता चला कि 28 नवंबर को प्रशांत सिरोही किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। 
विज्ञापन


आरोपी सिपाही इसके बाद युवती के माता-पिता से शादी की बात करने के लिए उसके घर भी गया। युवती ने बताया कि जब वह अपने माता पिता को बुलाने के लिए गई, तो आरोपी वहां से भाग गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

फील्ड यूनिट में तैनात है आरोपी सिपाही 
मुरादाबाद। पीड़ित युवती ने एफआईआर में आरोपी सिपाही को आईबी में तैनात बताया है। हालांकि आरोपी फील्ड यूनिट में तैनात है। पुलिस की जांच में भी ये बात सामने आई कि आरोपी फील्ड यूनिट मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें