फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोलर पैनलाें का होगा सत्यापन पीडी एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए साेलर पैनलों का सत्यापन कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पीडी डीआरडीए को साैंपी गई है। वह एक सप्ताह में सत्यापन रिपोर्ट डीएम को साैंपेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुज सिंह ने सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने बैठक में सहायक निबंधक सहकारिता और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित जो सोलर पैनल संचालित नहीं हैं और अभी उन्हें दुरुस्त कराना संभव है तो उन्हें दुरुस्त कराया जाए। डीएम ने कहा कि अधीक्षण अभियंता विद्युत गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। डीएम ने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी न्याय पंचायत वार कैंप का आयोजन करवाए। लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए उन्हें योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सहायक आयुक्त श्रम को निर्देशित किया कि वह आगामी दो माह में जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में कैंप का आयोजन कराकर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कराना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र समेत अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें