रेलवे 139 पर एक और सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अब इस नंबर पर मैसेज करके सफर में ही मनपसंद खाना मंगाया जा सकेगा। यदि आप ट्रेन में मिलने वाला खाना पसंद नहीं करते हैं तो रेलवे आपको विशेष सुविधा दे रहा है। इस सुविधा के माध्यम से अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं।
इसके लिए आपको को 139 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस में मील के बाद स्पेस देकर पीएनआर नंबर टाइप करना होगा। 139 पर एसएमएस करने के बाद वापसी में कंफर्मेशन एसएमएस आएगा। इसमें बताया जाएगा कि आपकी रिक्वेस्ट ई कैटरिंग एग्जक्यूटिव को भेज दी गई है।
इसके बाद वहां से नंबर आएगा और उनके पास उपलब्ध खाने का मेन्यू भी बताएंगे। इस मेन्यू से आर्डर बुक करा सकते हैं। आर्डर पहुंचाने का स्टेशन भी बताया जाएगा। उस स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर आर्डर प्लेस कर दिया जाएगा। इस प्रकार से यात्री गरम और मनपसंद खाने के साथ सफर का आनंद उठा सकेंगे।