फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट रोड : सड़क बनी पार्किंग, फुटपाथ पर सजी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बनी अधिकांश स्मार्ट रोड पार्किंग स्थल बन गए हैं। जो जाम के कारण भी बनने लगे हैं। वहीं लोगों के चलने के लिए बने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें लगा दी गईं हैं। कई स्थानों पर फुटपाथ उखड़े हैं। बिजली के केबल खुले में हैं। साथ ही जगह-जगह नाले खुले मिले। जबकि ये स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 20 से ज्यादा स्मार्ट रोड बनाए गए हैं। इन स्मार्ट रोडों के किनारे फुटपाथ बने हैं। लोहे की रेलिंग लगाई गई है। फुटपाथ पर पत्थर लगाए गए हैं। वहीं सड़कें भी चकाचक बनाई गई हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में स्मार्ट रोड की जाल बिछाई गई है। लेकिन यहां की सड़कें स्मार्ट रोड कम पार्किंग स्थल ज्यादा लगती हैं।
खासकर जैन मंदिर से आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस जाने वाली सड़क। इस स्मार्ट रोड पर एक तरफ हमेशा लाइन से कारें खड़ी रहती हैं। दूसरी साइड में अगर कोई कार खड़ी हो जाए तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है। यहां अक्सर लोग जाम में जूझते नजर आते हैं। इस स्मार्ट रोड पर दो जगह खोदाई के बाद इसकी मरम्मत नहीं की गई है। यही हाल दूसरे स्मार्ट रोडों का हैं जहां गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

जबकि फुटपाथ अव्यवस्था के शिकार हैं। जिगर काॅलोनी पुलिस चाैकी के पीछे स्मार्ट रोड का फुटपाथ उखड़ा मिला। यहां खुले में बिजली के केबल नजर आए। वहीं पुलिस चाैकी से चक्कर की मिलक की ओर जाने सड़क के फुटपाथ पर होल खुला मिला। यहां फुटपाथ पर बिजली खंभे भी मिले। वहीं बंगला गांव चाैराहे से डिप्टीगंज जाने वाली सड़क पर फुटपाथ पर होल खुला दिखा।
इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। फुटपाथों पर लगे कूड़ेदान कुछ स्थानों से गायब हो चुके हैं। निशानी के ताैर पर कूड़ेदानों के स्टैंड बचे हुए हैं।
00
जंक खा चुकी हैं स्मार्ट रोड के बोर्ड
मुरादाबाद। हर स्मार्ट रोड के मुहाने पर स्मार्ट रोड के बोर्ड लगाए गए हैं। अधिकांश बोर्ड जंक खा चुके हैं। कुछ बोर्डों के रंग उतर गए हैं। न तो बोर्ड पर स्मार्ट लिखा नजर आता है और न ही लोगो है।
00
टूट गई रेलिंग, लाइटें भी गायब
मुरादाबाद। आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस तिराहे के पास स्मार्ट रोड के फुटपाथ पर बनी पत्थर की रेलिंग कई जगहों पर टूट गई है। यहां लगी कुछ लाइटें भी गायब हैं।
00
कहीं गाड़ियों की मरम्मत तो कहीं दुकानें
मुरादाबाद। जैसे सिविल लाइंस की अधिकांश स्मार्ट रोड पार्किंग बन गई हैं वैसे ही फुटपाथ अतिक्रमण की शिकार हो चुके हैं। कहीं गाड़ियों की मरम्मत की जाती है तो कहीं फास्ट फूड की दुकानें लग गई हैं।
00
लोग बोले...
- स्मार्ट रोड को जोड़ने वाली पुलिया के गड्ढे अभी तक भरे नहीं गए। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। - मोहम्मद साजिद
00
- पुलिया के दोनों तरफ गड्ढे हो गए हैं। ईंट डालकर छोड़ दिया गया है। इससे पुलिया पर ई-रिक्शा के पलटने का डर बना रहता है। इसकी मरम्मत कराई जाए। - अहमद अली
00
- यहां सड़क पर जगह-जगह लोग कारें खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। - मोहम्मद दानिश
विज्ञापन

00
ये शहर के स्मार्ट रोड
- जैन मंदिर से आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस तक
- पीलीकोठी से जैन मंदिर तक
- पीलीकोठी से सिविल लाइंस चाैराहे तक
- सिविल लाइंस चाैराहे से जिगर काॅलोनी पुलिस चाैकी तक
- पुलिस लाइन तिराहे से बंगला गांव चाैराहे तक
- सिविल लाइंस चाैराहे से अकादमी तक
- डिप्टी गंज चाैराहे से महिला थाने तक
- बंगला गांव से चक्कर की मिलक चाैराहे तक
000
- स्मार्ट रोड मेें जहां कुछ कमी है उसे दिखवाया जाएगा। जहां जरूरत पड़ेगी वहां दुरुस्त कराया जाएगा। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें