मुरादाबाद के लाकड़ी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वाली स्मार्ट गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें गायों के बैठने, सोने और भ्रमण के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। उनको चारा देने से लेकर गोबर व मूत्र संग्रह तक के लिए फिल्ट्रेशन प्लांट बनेंगे।
इसके लिए शासन से बजट का आवंटन हो चुका है। सूबे में अब स्मार्ट गोशाला के लिए मुरादाबाद के आर्किटेक्ट का डिजाइन ही लागू किया जाएगा।
गोकसी बंद होने के बाद आवारा घूमती गायों को अब संरक्षण मिल सकेगा। इनके लिए मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोक्ट स्मार्ट गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। इसका डिजाइन गायों की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता के अनुसार गोशाला में प्री इंजीनियर्ड बिल्डिंग टिनशेड लगाया जाएगा। इसमें गायों को सर्दी-गर्मी का अहसास अत्यंत न्यून होगा। उनके स्नान के लिए स्प्रिंगलर लगाए जाएंगे।