फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मोटिवेशन को झटका, हल्की रही वोटिंग

Sat, 28 May 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
महापौर बीना अग्रवाल के निधन का स्मार्ट सिटी के दूसरे राउंड के लिए चल रही आनलाइन वोटिंग पर भी असर रहा, गुरुवार और शुक्रवार को बहुत कम वोटिंग हुई है। क्योंकि दोनों दिन सिटीजन मोटिवेशन का कार्य भी बंद रहा। वहीं अधिकारिक स्तर पर चल रही तैयारियां और बैठकें भी स्थगित हो गईं। स्मार्ट सिटी के लिए चैलेंजिंग राउंड के लिए आनलाइन वोटिंग का दौर चल रहा था। इसके लिए 12 दिनों से वोटिंग की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को महापौर बीना अग्रवाल के निधन के बाद स्मार्ट सिटी के सभी तैयारियों को तगड़ा झटका लग गया। गुरुवार और शुक्रवार को आनलाइन वोटिंग करने वालों की संख्या भी बहुत कम रही। नगर निगम द्वारा सिटीजन पार्टिशिपेशन मोटिवेशन के लिए टीमें कई विभागों में जाकर लोगों को मोटिवेट कर रही थीं। लेकिन दो दिन से मोटिवेशन का काम रुका हुआ है। मोटिवेशन प्रोग्राम रुकने से आनलाइन वोटिंग भी प्रभावित हुई है।

स्मार्ट सिटी के लिए तैयार वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या इन दो दिनों में सबसे कम रही है। उधर, स्मार्ट सिटी प्रभारी टीएन मिश्रा ने बताया कि महापौर के निधन के कारण कई बैठकें प्रस्तावित थीं वह स्थगित कर दी गईं। शनिवार से तेजी के साथ स्मार्ट सिटी की आनलाइन वोटिंग कराने के लिए टीमें जुटाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें