फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आत्महत्या करने की थी योजना, पहले प्रेमी ने खुद पर चलाई गोली, घबराकर मौके से भाग गई प्रेमिका

Tue, 23 Jun 2020 03:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के शेरूआ धर्मपुर गांव से 14 जून से लापता फैक्टरी कर्मचारी रंजीत कुमार का कंकाल गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से अवैध पिस्टल, दवाई का पैकेट और दस्ताने मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि प्रेमिका ने पूछताछ में कबूला है कि घटना वाले दिन सुबह सात बजे उसे प्रेमी ने गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया था। दोनों को गोली मारकर आत्महत्या करनी थी। पहले रंजीत ने खुद को गोली मारी। इसके बाद प्रेमिका को सुसाइड करना था, लेकिन रंजीत की मौत होने पर वह घबरा गई और मौके से भाग गई थी। 

वहीं रंजीत के भाई चमन और पिता ने प्रेमिका के भाइयों और पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि रंजीत की 30 जून को शादी होने वाली थी। वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की योजना बनाई थी, लेकिन रंजीत की मौत के बाद वह वहां से भाग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें