फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध का असर, मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में जगह जगह हो रहे प्रदर्शन का असर शुक्रवार को उत्तर रेलवे के ट्रेन संचालन पर भी पड़ा। मुरादाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें शुक्रवार को अचानक निरस्त कर दी गईं। आने वाले दिनों में इनके निरस्तीकरण की जानकारी रेलवे ने अभी साझा नहीं की है। रेलवे के जानकारों का मानना है कि यदि प्रदर्शन नहीं थमा तो ये ट्रेनें अगले कुछ दिन तक निरस्त रह सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रेनों के निरस्त होने के कारण मुरादाबाद समेत आस पास के स्टेशनों से 1000 से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराए। जबकि लखनऊ, वाराणसी और बिहार जाने वाले तमाम यात्री काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस के इंतजार में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे। गरीबरथ, अवध-असम, सप्तक्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पांच से 10 घंटे की देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें